• Sun. May 3rd, 2026

मसूरी में वीक एंड पर दिनभर वाहन जाम से जूझते रहे

ByJanwaqta Live

May 2, 2026

मसूरी,। पर्यटन नगरी में वीक एंड पर दिन भर वाहन जाम से जूझते रहे। सबसे अधिक समस्या लंढौर छावनी क्षेत्र में गुरूद्वारा चौक से मलिंगार तक रही। वहंी मालरोड सहित अन्य मार्गों पर भी जाम लगा रहा।
सीजन शुरू होते ही बड़ी संख्या में वीक एंड पर पर्यटकों के आने से लंढौर क्षेत्र हमेशा की तरह जाम से जूझता रहा। हालात इतने खराब रहे कि पैदल चलने वालों को भी रास्ता नहीं मिला। जाम लगने से पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस कर्मी लगातार जाम को खुलवाने के लिए प्रयास करते रहे लेकिन लगातार वाहनों के बढते दबाव के कारण समस्या बनी रही। जाम लगने का प्रमुख कारण मलिंगार चौक पर लाल टिब्बा क्षेत्र में जाने वाले वाहनों को रोकना है। वहां पर चार दुकान से आने वाले वाहनों व मलिंगार से चार दुकान जाने वाले वाहनों के लिए एक ही मार्ग है जो संकरा है, जिस पर एक साइड से वाहन छोडे जाते है व एक बार दूसरी ओर से वाहन छोडे जाते है, जिस कारण वाहनों की कतार लगातार बढती जाती है व जाम लंढौर बाजार तक आ जाता है। वहीं बड़ी संख्या में रैंटल स्कूटियों के आने से व उनके द्वारा एक साइड पर वाहनों के साथ खड़ा न होने के कारण जाम लग जाता है स्कूटी वाले दूसरी ओर से आने वाले वाहनों के सामने आ जाते है जिस कारण जाम लग जाता है अगर वह नियमों का पालन करें व एक साइड में ही रहे तो समस्या कम हो सकती है। वहीं दूसरी ओर मालरोड पर पिक्चर पैलेस से ग्रीन चौक व वहां से रियाल्टो चौक पर भी दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जबकि पिक्चर पैलेस चौक व लंढौर मार्ग पर एक मार्गीय यातायात व्यवस्था करने के कारण यातायात सामान्य चलता रहा व जाम नहीं लगा। इसके साथ ही कैमल बैक रोड सहित एनएच 707 ए टिहरी बाई पास पर भी जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *