• Sun. May 3rd, 2026

जाम की समस्या से निपटने के लिए पालिका ने यातायात प्लान लागू किया

ByJanwaqta Live

May 2, 2026

मसूरी,। पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार बढती यातायात समस्या व जाम को लेकर पालिका प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए है। जिस पर मालरोड में प्रतिबंधित समय में वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। केवल वरिष्ठ नागरिकों, जिनके मकान मालरोड के अंदर है, व जो बच्चे देहरादून शिक्षा ग्रहण करने जाते है उन्हें एक बार मालरोड पर जाने की परमिशन होगी वहीं आपातकालीन सेवाओं को ही प्रतिबंधित समय में मालरोड पर जाने दिया जायेगा, लेकिन उन्हें पालिका से पास लेना होगा। हालांकि यह निर्णय पूर्व पालिका बैठक में लिया गया था लेकिन सीजन शुरू होते ही पालिका ने प्रस्ताव पर अमल करना शुरू कर दिया।
वहंी दूसरी ओर मसूरी में ट्रैफिक जाम की समस्या को सुधारने के लिए सड़कों पर नगर पालिका के सभासदो को उतारा गया है व स्वयं पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी भी लगातार नजर रख रही है। वहीं पालिका ने यातायात प्लान को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। लंढौर क्षेत्र से आने वाले वाहनों को जैन धर्मशाला के समीप से हिमालय क्लब के रास्ते नगर पालिका होते हुए पिक्चर पैलेस की ओर जाने दिया जा रहा है वहीं लंढौर क्षेत्र में जाने वाले वाहनों को पिक्चर पैलेस से लंढौर जाने वाले मुख्य मार्ग से भेजा जा रहा है जिसका असर पहले ही दिन नजर आया व पिक्चर पैलेस व लंढौर जाने वाले मार्ग पर जाम नहीं लगा। पालिका के अधिकारी व सभासद लगातार इस दिशा में कार्य कर रहे हैं वहीं यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए नगर पालिका ने नये युवकों को संविदा पर रख कर तैनात किया है। इसके साथ ही रोड किनारे खडे वाहनों व स्कूटियों पर कड़ी कार्रवाई कर चालान व क्लैपं लगाये जा रहे है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सभी अपने-अपने स्तर से कार्य करेंगे वही माल रोड पर प्रतिबंधित समय में वाहनों की प्रवेश पर रोक लगा दी गई है ताकि माल रोड में घूम रहे पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े साथ ही विभिन्न मार्गों पर एक मार्गी यातायात की व्यवस्था की गई है। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी स्वयं मालरोड का निरीक्षण कर रही है व सभासद अमित भटट, सचिन गुहेर व गौरव गुप्ता यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में लगे है। पर्यटन प्रभारी चंद्र प्रकाश बडोनी भी मालरोड की व्यवस्था देख रहे हैं। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने बैरियरों पर वाहनों से  प्रवेश शुल्क लेने की धीमी गति को समाप्त करने के लिए फास्टटेक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है व शीघ्र ही बैरियरों पर स्कैन लगाये जायेंगे ताकि पर्यटक ऑन लाइन भी गुभतान कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *