रुद्रपुर,। मौसी के घर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र ने मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।इसका पता चलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मूलरूप से मोहल्ला पकड़िया खटीमा और हाल वार्ड नौ आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी विनोद विश्वकर्मा पत्नी बीना के साथ रहते हैं। जबकि उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस विश्वकर्मा उनका एकलौता बेटा था और कक्षा नौंवी का छात्र था। प्रिंस लखीमपुर खीरी में अपने मौसी के यहां से स्कूल पढ़ता था।गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक अपने माता पिता का एकलौता पुत्र था।पांच मई को वह अपने माता पिता के पास ट्रांजिट कैंप आया था। गुरुवार को विनोद और उसकी पत्नी बीना काम पर चले गए। घर में प्रिंस अकेला ही था। शाम को जब विनोद ने पुत्र को काल किया तो नंबर नहीं उठा। इस पर जब वह घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।
