• Sat. Sep 26th, 2026

बंद कमरे में युवक का शव मिलने से हड़कंप, साथ रह रही महिला लापता

ByJanwaqta Live

Sep 16, 2026

नैनीताल,। बंद कमरे में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में युवक का शव मिला है वहंा से उसके साथ रहने वाली महिला लापता है जिसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर निवासी अमन ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन बनभूलपुरा क्षेत्र में परवीन नामक महिला के साथ रह रहा था। बुधवार सुबह कमरे में युवक का शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि युवक जिस महिला के साथ रह रहा था, उसकी तलाश की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *