• Sat. Sep 26th, 2026

हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर की दूसरी शादी, पहली पत्नी ने खोल दी पति की पोल

ByJanwaqta Live

Sep 16, 2026

हरिद्वार,। जिले के लक्सर के निहेंदपुर सुठारी गांव की एक विवाहित महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला को बिना सहमति के घर में रखने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसका पति एक अन्य हिंदू महिला को अपने साथ घर में रख रहा है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने महिला का नाम बदलकर मुस्लिम समाज से जुड़ा नाम रख दिया है। साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस पूरे प्रकरण में पति के परिवार के कुछ सदस्य भी उसका सहयोग कर रहे हैं।
पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसने इस संबंध में 10 सितंबर को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सुल्तानपुर पुलिस चैकी को शिकायत भेजी थी, लेकिन उस पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने पर उसने सीधे पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को शिकायती पत्र सौंपा और मामले में न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस दूसरी महिला से भी पूछताछ करने और उसके बयान दर्ज करने की तैयारी में है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *