• Fri. Nov 6th, 2026

कहा- क्या कांग्रेस अखिलेश के बयान का समर्थन करती है

ByJanwaqta Live

Oct 24, 2026

 

देहरादून,। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक कथित बयान को लेकर उत्तराखंड में राजनीति तेज हो गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने वाले बयान पर कड़ा प्रहार किया है। सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं इसी बहाने सीएम धामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए।
गौर हो कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयान पर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव के बयान पर सोशल मीडिया हैंडल श्एक्सश् पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों के संदर्भ में दिए गए बयान को देवभूमि के स्वाभिमान और राज्य के आंदोलनकारियों के संघर्ष का अपमान बताया। कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है।
सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव का उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना देवभूमि के स्वाभिमान और हमारे संघर्ष का अपमान है। उत्तराखंड के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम धामी ने इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोग यह भी नहीं भूले हैं कि जब अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब उत्तराखंड राज्य की मांग कर रहे आंदोलनकारियों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलियां चलाई गई। उस दौरान आंदोलनकारियों पर अत्याचार हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि पिता के शासनकाल में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर गोलियां चलीं और आज पुत्र उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कह रहे हैं। उत्तराखंड के लोग अपने संघर्ष और बलिदान को कभी नहीं भूल सकते। सीएम धामी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को भी जमकर घेरा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के इस बयान का समर्थन करती है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को स्वीकार है? कांग्रेस को देवभूमि की जनता को जवाब देना चाहिए। बता दें कि अखिलेश यादव का यह बयान कथित तौर पर उत्तर प्रदेश में रह रहे उत्तराखंड मूल के लोगों को लेकर दिया, जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी लगातार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमलावर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *