• Fri. Nov 6th, 2026

छात्रा से छेड़छाड़ मामले में शिक्षक ने दी सफाई

ByJanwaqta Live

Oct 24, 2026

देहरादून,। शिक्षक द्वारा छात्रा से छेडछाड वाला मामला तूल पकड़ने के बाद शिक्षक ने इस मामले में अपनी ओर से सफाई दी है। स्कूल के टीचर पर लगे बैड टच के आरोप के बाद शिक्षक ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि कल से ही वो सोशल मीडिया पर तमाम तरह के वीडियो देख रहा हैं। ऐसे में मेरा परिवार इस बात को कह रहा है कि मुझे अपना पक्ष रखना चाहिए। अध्यापक के रूप में 25 साल के करियर में पहली बार इस तरह के आरोप लगे हैं। जबकि वे सभी बच्चों के साथ अपने बेटे और बेटियों की तरह व्यवहार रखता हैं। लेकिन अगर किसी बच्चे को लगता है कि मुझसे कोई गलती हुई है तो वे उसके लिए क्षमा मांगते हैं।
बता दें कि 23 अक्टूबर को स्कूल की छात्रा और उसकी मां ने स्कूल पहुंचकर स्कूल प्रबंधक से शिक्षक के खिलाफ शिकायत दी। पीड़ित परिवार का दावा है कि शिकायत ने 15 छात्राओं के हस्ताक्षर हैं। आरोप लगाया कि 15 अक्टूबर को भी शिक्षक के खिलाफ शिकायत की गई थी। जिस पर प्रबंधन ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उल्टा छात्रा पर दबाव शुरू कर दिया। आरोप है कि डायरेक्टर ने भी शिक्षक के पक्ष में अपनी बातें रखी। परिवार ने शिक्षक की बर्खास्तगी और डायरेक्टर से असेंबली में सभी बच्चों के सामने सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *