• Fri. Nov 6th, 2026

बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी सर्दी

ByJanwaqta Live

Oct 29, 2026

 

चमोली,। चमोली जनपद में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। जिससे पूरा क्षेत्र सर्द हवाओं की चपेट में आ गया है। भगवान बदरी विशाल के धाम में नर-नारायण पर्वत की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से नजारा बेहद मनमोहक हो गया। धाम पहुंचे श्रद्धालु बर्फ से ढकी चोटियों को देखकर मंत्रमुग्ध नजर आए।
बृहस्पतिवार सुबह चमोली जनपद के साथ ही प्रदेश के कई अन्य इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी देहरादून में भी सुबह से बारिश होने की खबर है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट महसूस की गई। जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद सर्दी का असर बढ़ने लगा है। बदरीनाथ धाम की चोटियों पर हुई बर्फबारी ने जहां मौसम को सर्द बना दिया। यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए यह नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया। भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। धाम में सुबह के समय नर-नारायण पर्वत की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बर्फ से ढकी पर्वत शृंखलाओं को देखकर श्रद्धालु खासे उत्साहित नजर आए। कई श्रद्धालुओं के लिए यह दृश्य यात्रा की यादगार अनुभूति बन गया। एक ओर मंदिर परिसर में भगवान बदरी विशाल के दर्शन और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी है, तो दूसरी ओर धाम के आसपास बर्फ से ढकी चोटियां प्राकृतिक सुंदरता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *