
शिमला
हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष संजीव शर्मा और वरिष्ठ उप प्रधान महेश कुमार के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात की।
कर्मचारी संघ ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज शाखा को एसडीए काम्प्लेक्स कुसुम्पटी से प्रदेश सचिवालय स्थानांतरित करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
कर्मचारी संघ के महासचिव कमल शर्मा, उप प्रधान चानन मेहता, संयुक्त सचिव विनय शर्मा, कैशियर मिलाप चंद और संघ के अन्य सदस्यगण भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
