57 स्कूलों के 265 बच्चों ने माडल प्रदर्शित किए
सर्जिकल स्ट्राईक सेना के पराक्रम और वीरता से जुड़ा एक साहसिक कदम
बिलासपुर
बाल विज्ञान सम्मेलनों के आयोजनों से आधुनिक दौर में बच्चों में नई-नई तकनीकों को सोचने समझने की भावनाओं को न केवल बल मिलता है अपितु उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच भी मिलता है। जहां से आगे बढ़ने की प्रेरणा पाकर भविष्य की पौध न केवल उच्च श्रेणी के विज्ञानिकों का दर्जा ही हासिल करती है अपितु देशहित के कार्यों में अपनी अनुकरणीय भूमिकाओं का भी निर्वहन करती है। यह उद्गार सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगई में आयोजित बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन समारोह में प्रकट किए। विज्ञान सम्मेलन में 57 स्कूलों के 265 बच्चों ने भाग लेकर उनके द्वारा तैयार किए गए माॅडल प्रदर्शित किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में विज्ञानिक दृष्टिकोण को जागृत करने के लिए यह आयोजन एक कारगर भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विज्ञान आज के युग में एक महा शक्ति के रूप में उभर रहा है जिसका प्रयोग जीवन के हर एक क्षेत्र में किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि गणित और विज्ञान की जटिलताओं को सरलतापूर्वक हल करने में बाल विज्ञान सम्मेलन और विद्यार्थियों के द्वारा निर्मित माॅडल आधुनिक विज्ञान की विराटता की परिकल्पना को साकार करते हैं जो कि अति सराहनीय कार्य है।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न स्कूली बच्चों तैयार किए गए विज्ञान माॅडल का अवलोकन किया और नन्हें विज्ञानिकों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि आज के यह नन्हें विज्ञानिक भविष्य में महान विज्ञानिक बनेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


