जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय ऋषिकेश में पढ़ रहे कक्षा दसवीं के 19 छात्रों में से 16 छात्रों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद भारद्वाज ने बताया कि स्कूल में आयोजित एक सादे समारोह में बच्चों को यह मेरिट प्रमाण पत्र दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति व विद्यालय के अध्यापकों ने इस उपलब्धि के लिए समस्त अध्यापक वर्ग, अध्यापकों एवं छात्रों को बधाई दी वहीं स्कूल प्रबंध समिति ने अभिभावकों को भी उपलब्धि पर बधाई दी है । जिन छात्र छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया है उनके नाम हैं अक्षिता, नाजिया ,प्रिया, प्रियांशु, दीक्षा चौधरी ,तमन्ना धीमान ,साहिल चौधरी, अंचल शर्मा, प्रिया शर्मा, कोमल शर्मा, शिवांशु शर्मा, कार्तिक शर्मा ,प्रिया चौधरी, श्रेया शर्मा, प्रवीण पवार तथा आभूषण।

