• Mon. Apr 20th, 2026

हर जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोगी काउंसलिंग सेंटर खोले जाएं : गोपाल कृष्ण शर्मा

Byjanadmin

Dec 16, 2018

शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में सतत शिक्षा कार्यक्रम फार्मेसी कार्यक्रम का आयोजन

जिले के लगभग 850 फार्मासिस्टों ने लिया भाग

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल ने सरकार से मांग की है कि हर जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोगी काउंसलिंग सेंटर खोले जाएं। यह बात बिलासपुर में कौंसिल के प्रधान गोपाल कृष्ण शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि इस तरह के काउंसलिंग सेंटर खोले जाने से ना केवल सही दवाइयों का वितरण मरीजों को हो सकेगा बल्कि उनका फॉलोअप भी हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यह भी सरकार से मांग की जा रही है कि जो जेनेरिक दवाएं अस्पतालों में उपलब्ध करवाई जा रही हैं उन्हें लिखने का अधिकार फार्मासिस्ट को भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस बात पर भी गौर करने की आवश्यकता है कि दवाई देने वाला डॉ हो और जहां से दवा ली जाए वह एक फार्मासिस्ट हो जो कि वास्तव में पंजीकृत हो और सही दवाई दे सके। उन्होंने बताया कि काउंसिल ने रविवार को शिवा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तथा मेडिकल कॉलेज में सतत शिक्षा कार्यक्रम फार्मेसी कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बिलासपुर जिले के 850 भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम में 5 वर्षों में दो बार आयोजित किया जाता है। इससे पहले वर्ष 2018 के लिए यह कार्यक्रम नाहन में आयोजित किया गया था और लगभग नौ हजार फामासिस्टों को यह प्रशिक्षण दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार यह कार्यक्रम बिलासपुर में रखा गया है। इस कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के 10 वरिष्ठ फार्मासिस्टों को सम्मानित भी किया गया। काउंसिल की जनरल बॉडी मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए शर्मा ने बताया कि इसी वर्ष 17 सितंबर को ज्वालामुखी में जो बैठक आयोजित की गई थी उसमें काउंसिल के हित में लिए थे। उस में सबसे महत्वपूर्ण वार्षिक नवीनीकरण था जो कि कई वर्षों से सभी पंजीकृत फार्मासिस्टों की मांग भी थी कि इसका सरलीकरण किया जाए। उन्होंने बताया कि सभी काउंसिल सदस्यों ने एक प्रस्ताव पारित कर दिया था और अब ऑनलाइन नवीनीकरण प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि काउंसिल ने अपनी वेबसाइट पर एक नया प्लेटफार्म तैयार किया है जिसमें प्रत्येक फार्मासिस्ट अपनी सुविधा के अनुसार अपना नवीनीकरण करवा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर फार्मासिस्ट 5 वर्ष के लिए अपना नवीनीकरण करवाकर 200 रूपये प्रति वर्ष के हिसाब से 1000 रूपये जमा करवाता है तो उसे हर वर्ष नवीनीकरण का प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सतत शिक्षा कार्यक्रम फार्मेसी केे तहत यह आयोजन योगेश वर्मा के दिशा निर्देशन में किया गया जो कि इस कार्यक्रम के अध्यक्ष हैं। पत्रकार वार्ता में काउंसिल के पदाधिकारी व सदस्य यशवंत सिंह चंदेल, प्रवीण उपाध्याय, विशाल, योगेश, परमवीर, रामेश्वर, राकेश चंदेल व हेमंत शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *