समिति के वार्षिक उत्सव व्यास उत्सव (मेला) 2019 के सफल आयोजन पर चर्चा
व्यास उत्सव (मेला) 2019 के लिए आयोजन समिति का गठन
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
व्यास नगर समिति की एक बैठक रविवार को दुर्गा माता मंदिर रौड़ा सेक्टर में संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने की। बैठक में जनवरी माह होने होने वाले व्यास नगर समिति के वार्षिक उत्सव व्यास उत्सव (मेला) 2019 के सफल आयोजन पर चर्चा की गई व विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया। व्यास उत्सव (मेला) 2019 के लिए आयोजन समिति का गठन भी किया गया। जिसका चैयरमैन विजयराज उपाध्याय को बनाया गया। जबकि रक्तादान में सैकड़ा मार चुके सुशील पुंडीर को 2019 व्यास इत्सव आयोजन समिति के लिए ब्रांड अम्बेसडर बनाया गया। वहीं 87 बार रक्तदान कर चुके कर्ण चन्देल को को-ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। यह जानकारी व्यास नगर समिति अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन समिति का चीफ पैटर्न कृष्ण कांत आचार्य, पैटर्न प्रवीण शर्मा व अश्वनी आचार्य, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, उपाध्यक्ष अविनाश कपूर व तरुण टाडू, आयोजन सचिव लोकेश कौशल, सचिव मुनीश, कोषाध्यक्ष राज कुमार चौधरी, प्रवक्ता कर्ण चन्देल व नरेश टण्डन, कानूनी सलाहकार तेजस्वी शर्मा व आदित्या मोहन कश्यप, मुख्य सलाहकार चमन गुप्ता व गोपाल शर्मा, सलाहकार रामलाल आचार्य व संजय आचार्य को बनाया गया। उन्होंने बताया कि व्यास उत्सव 2019 को लेकर विभिन्न कमेटियों में मुख्यातिथि प्रबंधन समिति के कन्वीनर चमन गुप्ता व उनके साथ सदस्य अविनाश कपूर, विजय राज, तरुण टाडू, वित्त समिति में कन्वीनर तरुण टाडू, सदस्य राज कुमार चौधरी, लोकेश कौशल, कृष्णकांत, कमलेन्द्र कश्यप, अविनाश कपूर, संजय आचार्य, विजयराज,महेंद्र सिंह ठाकुर, स्टाल कमेटी में कन्वीनर अविनाश कपूर व सदस्य सुनील कुमार, खेलकूद कमेटी कन्वीनर निशांत भारद्वाज व सदस्य अजय , मोंटी, गिफ्ट कमेटी कन्वीनर राजमुमार चौधरी व सदस्य गोपाल, नवीन वर्मा, वीरेंद्र ठाकुर, तिलक ठाकुर, लोकेश, प्रवीण शर्मा, गिठा कमेटी कन्वीनर रामलाल सदस्य महेंद्र, जज कमेटी कन्वीनर विनोद कौशल व सदस्य राजेश गर्ग, मंच सज्जा व संचालन कमेटी कन्वीनर तेजस्वी शर्मा, सदस्य प्रवीण शर्मा, निशांत, मेस कमेटी कन्वीनर लोकेश कौशल, संजीव, पारस रंधावा, संजय जोशी, पवन, महेंद्र, कूपन कमेटी कन्वीनर मुनीश सदस्य नरेश, मीडिया इंचार्ज कर्ण चन्देल, अनुशाशन कमेटी कन्वीनर विजयराज सदस्य प्रवीण शर्मा, तेजस्वी शर्मा, विनोद कौशल, कर्ण चन्देल, पुरस्कार वितरण कमेटी कन्वीनर गोपाल शर्मा, नवीन वर्मा, राजकुमार, प्रवीण शर्मा, तेजस्वी शर्मा, कर्ण चन्देल, पत्राचार कमेटी नरेश टण्डन को विभिन्न कमेटियों की जिम्मेवारी दी गई है। व्यास उत्सव (मेला) 2019 आयोजन समिति के चेयरमेन विजयराज उपाध्याय ने बताया कि व्यास उत्सव जनवरी माह में 22 से 28 तारीख को बास्केटबॉल मैदान रौड़ा सेक्टर में मनाया जाएगा। इस बार व्यास उत्सव में नया किया जाएगा। जिसके आगामी बैठक जल्द रखी जायेगी।

