• Fri. Apr 17th, 2026

पैक प्रिंट पैक नोयडा जाएंगे हिमाचल से पांच सौ उद्यमी

Byjanadmin

Dec 16, 2018

नई तकनीक व गुणवत्ता के लिए देश विदेश के उद्यमियों का होगा संगम

किशनपुरा समेलन में गत्ता उद्योगपतियों की हुई बैठक

जनवक्ता ब्यूरो बद्दी

गत्ता उद्योग संघ की बैठक किशनपुरा में बीबीएन पैकेजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमराज चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें इंडियन प्रिंटिग पैकेजिंग एंड एलाईड मशीनरी मैनुफैकचरिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. दयाकर रेड्डी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि एक से 6 फरवरी तक 14वां प्रिंट पैक इंडिया का आयोजन ग्रेटर नोयडा में किया जा रहा है जो कि हर दो साल बाद आयोजित होता है। यह प्रिंट पैक हिमाचल प्रदेश के प्रिंटरों व गत्ता पेटी निर्माताओं के लिए वरदान साबित होने वाला है। वक्त के साथ हमें अपने कारखानों को बचाए रखने के लिए क्या क्या जरुरी है यह वहां पर पता चलेगा उसके साथ ही उद्यमी नई तकनीकों से भी सरोबार होंगे। समय के साथ हमें अपने वेंडरों की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी मशीनरी का नवीनीकरण भी करना पडता है ताकि कम खर्चे में अधिक गुणवत्ता व लागत आ सके। उन्होने कहा कि वक्त के साथ स्क्रीन प्रिंटिग से डिजीटल प्रिंटिग का दौर चल पडा है उसे हमें स्वीकारना होगा। उन्होने कहा कि गत वर्ष इस पिंट पैक में 87 हजार विजीटर 47 देशों से पहुंचे थे जो कि एक लाख तक पहुंचने की उ मीद है। इसकी खासियत होगी कि यहां पर मशीनों का डैमों स्क्रीन पर ने देकर साक्षता लाईव होगा और खरीददार जान सकेगा कि उसकी मशीन की कैपेस्टिी क्या है। उन्होने कहा कि इन मशीनों का निर्माण करने वाले 80 फीसदी उद्यमी भारत के हैं और हमारा मुकाबला चीन से न होकर जर्मनी और जापान से है। उन्होने कहा कि हिमाचल के पांच सौ और बीबीएन के लगभग 350 पैकर्स उद्यमी वहां पर पहुंचेगे ऐसा हमारा प्रयास है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. दयाकर रेड्डी ने बताया कि भारत ई-कामर्स का सबसे बडा बाजार है और हर चीज को पैकिंग की जरुरत होती और यह प्रिंट पैक व्यवसाय रेलवे से भी ज्यादा 31 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। हम विश्व में इस व्यवसाय में दूसरे नंबर पर है। विश्व में इस क्षेत्र में हम 19 फीसदी तक विकसित हो पाए है जबकि अन्य देश 79 फीसदी विकसित हो चुके हैं और हमने यह दूरी अब मिलकर कम करनी है।

हर प्रांत में होंगे रोड शो-रेड्डी

रेड्डी ने बताया कि इस प्रिंट पैक एक्सपो को प्रोमोट करने के लिए आईपामा एसोसिएशन पूरे प्रांत में पैकर्स व प्रिंटरों के साथ मिलकर रोड शो कर रहा है। हिमाचल के बददी से इसकी सफल शुरुआत हो चुकी है।

यह रहे उपस्थित

इस रोड शो व स मेलन के दौरान गत्ता उद्योग संघ हिमाचल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, हिमाचल प्रिंटर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष डा विक्रम बिंदल, महामंत्री रमेश शर्मा, बीबीएन पैकेजर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमराज चौधरी, महामंत्री अशोक राणा, लघु उद्योग भारती के सचिव आलोक सिंह, नवीन कुमार वत्स, मोहिंद्र चौधरी, सतपाल जस्सल, बलराम अग्रवाल, सुशील सिंगला, विशाल सिंगला, विकास सिंगला, विशाल गोयल, प्रीतम पाल ठाकुर, प्रदीप कुमार टिनू, मुकेश जैन, अजय चौधरी, बालकिशन सिंगला, रमन अग्रवाल, मोहित गोयल, अजय बस्सी, उदयवीर, अजय जैन सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *