
जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
ग्राम पंचायत चांदपुर में रविवार को ग्राम पंचायतए एवं ठाकुर रेसिं्लग अकादमी की ओर से एक साधारण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कुश्ती में उभरते हुए खिलाड़ी शाश्वत वशिष्ठ को खेल गांव रांची में सीबीईएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर रेसिं्लग अकादमी के चैयरमैन राजेंद्र वर्मा ने की। जबकि ग्राम पंचायत प्रधान अर्पण संत गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने शाश्वत वशिष्ठ को टोपी एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। तथा कहा कि शाश्वत वशिष्ठ ने खेल गांव रांची में सीबीईएसई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र एवं जिले का नाम पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सफलता के लिए अकादमी के प्रयासों की भी सराहना की जो कुश्ती की नई पौध तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य श्याम लाल वशिष्ठ, तृप्ता देवी, नीलम, सुरेंद्र पाल, अकादमी के उप प्रधान शिरीष डोगरा, कोच विवेक ठाकुर, सेवानिवृत एसडीओ रमण वशिष्ठ व सुरेश शर्मा, डा. सत्य रत्न गौतम, पूर्व प्रधान कृष्ण लाल ठाकुर, सेवानिवृत सूबेदार मेजर रमेश चंद वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
