• Fri. Apr 17th, 2026

बल्ह नेरचौक में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी

Byjanadmin

Feb 1, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, मंडी
बल्ह विधान सभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है। इसके साथ विभिन्न श्रेणीयों के लिए 19 पद भी स्वीकृत किय गये है। मंडी लोक निर्माण विभाग मंडल दो के अधीन आने वाले चक्रर,नेरचौक,लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज व रिवालसर उप मंडल अब नेरचौक मण्डल के अधीन होंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा नेरचौक मंडल की अधिसूचना जारी करने पर बल्ह मंडल के अध्यक्ष हेम पाल राणा,बिजली बोर्ड निगम की निर्देशका प्रियंता शर्मा,ग्राम पंचायत सर्ध्वार के प्रधान दत राम,व उप प्रधान रमेश चन्द शर्मा,कोठी गैहरी पंचायत के प्रधान दत राम ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के पूर्व उप प्रधान वृकम राम शर्मा ग्राम छज्जवाण खाबु के पत्रकार व बी जे पी के बूथ नम्बर पाँच के कोषा अध्यक्ष /सैक्टरी प्रकाश चन्द शर्मा,बूथ के अध्यक्ष रूप लाल शर्मा,उप प्रधान ओमकार शर्मा,उप प्रधान कशमीर चन्द शर्मा,सदस्य धनी राम,हेमंत कुमार,खेम चन्द इत्यादि सदस्यों व वी जे पी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने खुशी ज़ाहिर करते हुए बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी व मुख्या मंत्री जय राम ठाकुर का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *