• Mon. Apr 20th, 2026

एसआईयू की पुलिस टीम ने 8.40 ग्राम चिट्टे के साथ 24 वर्षीय युवक को दबोचा

Byjanadmin

Feb 6, 2019


जनवक्ता ब्यूरो, मंडी
एसआईयू पुलिस टीम ने मंगलवार को मुख्य आरक्षी टेक सिंह के नेतृत्व में बीएसएल कॉलोनी में गश्त के दौरान एक युवक से 8.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम घनोटु बग्गी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान सामने से एक युवक आया जो पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को पकड़ उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से 8.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। युवक की पहचान हरेंद्र (24) पुत्र नरेंद्र गांव जुगाहण सुंदरनगर मंडी के रूप में हुई है। वही स्पेशल टीम ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के हवाले कर दिया गया है। टीम के मुख्य आरक्षी टेक सिंह ने बताया कि युवक से चिट्टे की खेप बरामद हुई है। युवक से पूछताछ की जा रही है कि चिट्टे की खेप कहां ले जाई जा रही थी। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की एसआईयू टीम ने युवक को हेरोइन के साथ काबू किया है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *