• Tue. Apr 21st, 2026

हिमाचल महिला पुलिस कबडडी टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जयपुर रवाना

Byjanadmin

Feb 23, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
पुलिस महिला कबड्डी टीम को पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अशोक कुमार ने ऐतिहासिक लुहणू खेल मैदान से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी से 3 मार्च तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने वाली आल इण्डिया पुलिस गेम्स 2019 में पुलिस विभाग की 13 सदसीय कबडडी टीम भाग लेगी। उन्होनें कहा कि यह पहला अवसर है जब हिमाचल पुलिस की कबडडी टीम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होने बताया कि कबडडी टीम का नेतृत्व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाडी प्रियंका नेगी करेगी। जबकि सिमल चैहान, प्रिया, रोहनी ठाकुर, रीना शर्मा, पूजा वर्मा, चेतना, मंजू ठाकुर, मधुबाला, पल्लवी शर्मा, नैन्सी व अंजली टीम का हिस्सा रहेगीं। उन्होनंे कहा कि टीम के साथ कोच ओपी वशिष्ट भी जयपुर जा रहे है।
इस अवसर पर कप्तान प्रियंका नेगी ने कहा कि डीजीपी. पुलिस सीता राम मरढी, आईजी. हिमाशुं मिश्रा का विभाग के खिलाडियों को प्रोत्साहित करने के लिए अत्यन्त योगदान रहा है। उन्होनें कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल महिला पुलिस कबडडी टीम आल इण्डिया पुलिस गेम प्रतिस्पर्धा से आवश्य मैडल हासिल करके हिमाचल वापिस लौटेगी।
इस अवसर पर डीएसपी संजय शर्मा के अतिरिक्त विभिन्न खेल प्रेमी लुहणू मैदान में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *