• Fri. Apr 17th, 2026

अनीश ठाकुर टैक्सी यूनियन के नए प्रधान नामित

Byjanadmin

Feb 24, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
रविवार को बाबा नाहर सिंह श्रमिक टैक्सी यूनियन की बैठक टैक्सी स्टैंड परिसर में चेयरमैन रमेश चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान सुरेंद्र चंदेल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक की आगामी कार्यवाही शुरू करते हुए चेयरमैन रमेश चंद ने कहा कि प्रधान सुरेंद्र चंदेल के निधन के कारण यह पद रिक्त हो गया था। लिहाजा इस बावत नए प्रधान पद के लिए अनीश ठाकुर को नामित किया गया जबकि सभा में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनीश ठाकुर के नाम पर स्वीकृति प्रदान की तथा यूनियन की कमान अनीश ठाकुर को सौंपी गई। इसके अलावा जगजीत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश कुमार को उपाध्यक्ष, भारत भूषण को सचिव, राजपाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष, विक्रम ठाकुर शैंकी को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *