• Fri. Apr 17th, 2026

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रशासन देगा कोचिंग : विवेक भाटिया

Byjanadmin

Feb 25, 2019

जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए 19132 गोल्डन कार्ड

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए विद्यार्थियों को जिला में ही प्रशासन द्वारा कोचिंग उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बोर्ड की परीक्षाओं के उपरांत कोचिंग लेने के इच्छुक विद्यार्थी घरद्वार पर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करके अपने लक्ष्य की पूर्ती के लिए परिपक्व हो सकें। यह जानकारी उपायुक्त विवेक भाटिया ने प्रशासन में दक्षता लाने बारे आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्री-बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान पर रहने वाले विद्यार्थी व अन्य कोचिंग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार की गई प्रश्नावली की पुस्तिका शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि समयवद्ध तैयारी करने के लिए पुस्तिका विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के किनारे बनाए जा रहे खोखों पर विशेष ध्यान रखें और तत्काल रूप से प्रशासन के ध्यान में लाएं ताकि सुनिश्चित बनाया जाए कि क्या कहीं खोखे अनाधिकृत रूप से तो नहीं बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण की संभावनाओं को शून्य बनाने के लिए सम्बन्धित सभी विभागों को आपसी सामजस्य से कार्य करना होगा। उन्होंने बताया कि घायल पशुओं के उपचार के जिला में बनाए जा रहे ट्रामा सैंटर कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही इसे अंतिम रूप देकर पशुओं के उपचार के लिए आरंभ कर दिया जाएगा और घायल पशुओं को ट्रामा सैंटर तक लाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था कर दी गई है।
उन्होंने आत्मा प्रोजेक्ट के अधिकारियों से कहा कि जिला में सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को पे्ररित करने हेतू ग्रामीण क्षेत्र तक जाकर जागरूक करें ताकि किसानों का रूझान इस खेती की ओर बढ़े। उन्होंने पशुपालन विभाग को भी निर्देश दिए कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं में से देशी नस्ल की गाय को चिन्हित करें ताकि उन गऊओं को प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को दिया जा सके। उन्होंने जिला को हल्दी और मशरूम बैल्ट के रूप में पहचान दिलाने के लिए सम्बन्धित विभाग को शीघ्र प्रभावी पग उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रघान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिला के पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य तीव्रता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में इस योजना के तहत 19132 पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
इस मौके पर गौ सदनों के निर्माण, केन्द्रीय विद्यालय घुमारवीं, माॅर्डन रिकार्ड रूम, रेलवे, प्रदूषण नियंत्रण, काऊ सैंचुरी, अतिरिक्त शौचालय निर्माण, स्वीमिंग पुल, व्यास प्योर, हैलो डीसी, सिंगल विडो सिस्टम, ई0 समाधान के अतिरिक्त अन्य चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीएम राजीव कुमार, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चैहान, एमओएच डा0 परविन्द्र, पीओ डीआरडीए संजीत सिंह,, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अमर सिंह ठाकुर, डीआरओ देवी राम, बीडीओ गौरव धीमान के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *