• Mon. Apr 20th, 2026

विधायक राजेन्द्र गर्ग ने किए 1 करोड़ 3 लाख रूपए के लोकापर्ण

Byjanadmin

Mar 6, 2019


देसी नस्ल की गाय खरीदने के लिए उपदान देने का भी किया जा रहा प्रावधान

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
विधायक राजेन्द्र गर्ग ने घुमारवीं विधान सभा क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 3 लाख रूपए विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण कर जनता को समर्पित किए। उन्होंने राजकीय उच्च पाठशाला टकरेहड़ा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत लगभग 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित विज्ञान भवन के धरातल का उद्घाटन व लगभग 25 लाख रूपए की लागत से निर्मित आबकारी एवं कराधान घुमारवीं के आवास व कार्यालय के अतिरिक्त कमरों का लोकार्पण और लगभग 24 लाख रूपए की लागत से निर्मित राजस्व सदन घुमारवीं का लोकार्पण तथा लगभग 13.20 लाख रूपए की लागत से औहर में पशु औषधालय का लोकार्पण किया।
इस मौके पर जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दौगुणा करने के लिए सरकार द्वारा अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों व कृषि की बेहतरी के लिए पशुधन का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने कहा कि विज्ञान भवन के दूसरे तल को पूर्ण करने के लिए शीघ्र ही अतिरिक्त धन उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्कूल में बैडमिंटन कोर्ट और स्कूल मैदान को बनाने के लिए प्राकलन तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने भगेड़ से औहर तक सड़क को पक्का करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रूपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, आबकारी एवं कराधान आयुक्त ललित पोशववाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण एमएल शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन विनोद कुंदी, पंचायत प्रधान औहर कमला संधू पंचायत उप प्रधान किशोरी लाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि राणा, पार्षद राकेश चोपड़ा और सोमेश चडडा, व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज सांख्यान व मीडिया प्रभारी महेन्द्र पाल के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *