• Thu. Apr 23rd, 2026

बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. आरएन पिल्लई का निधन

Byjanadmin

Mar 9, 2019

बिलासपुर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पिल्लई ने अहम भूमिका निभाई : बंबर ठाकुर

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर जिले से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. आरएन पिल्लई का शनिवार को निधन हो गया। बताया जाता है कि वे शुक्रवार को घर के पास गिर गए थे, हालांकि परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें शनिवार को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रैफर कर दिया। बताया जाता है कि चंडीगढ़ ले जाते समय स्वारघाट के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इस निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए डा. पिल्लई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डा. पिल्लई एक ऐसे मजबूत कार्यकर्ता थे जिन्होंने नगर में कांग्रेस को नई ऊर्जा दी है। इस अपूर्णीय क्षति के चलते जिला कांग्रेस गमगीन है। अध्यक्ष बंबर ठाकुर के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष अमर जीत बंगा, बीडीसी चेयरमैन ओपी गौतम, वाईस चेयरमैन निर्मला धीमान, जिला पार्षद सुभाष ठाकुर, बीडीसी सदस्य बिनौला रीना देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक कुमार, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कुलदीप धीमान, लोस सचिव अरूण कुमार, प्रधान माकड़ी मारकंड तृप्ता देवी, नप पार्षद विमला देवी, पूर्व अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस नईम मोहम्मद, नवीन ठाकुर, नंद लाल राही, जमील खान, महिला मंडल प्रधान सोमा देवी, बीना देवी, वार्ड सदस्य कंदरौर गोदावरी देवी, फूंला देवी, पूर्व हज कमेटी सदस्य बशीर दीन, तिलकराज, वार्ड सदस्य जोगेंद्र कुमार, मस्त राम कटवाल, जयदेव कटवाल, तनवीर खान, महासचिव झंडूता ब्लाक कांग्रेस जितेंद्रचंदेल, नरेश कुमार व प्रवक्ता संतोष वर्मा ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *