
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शहीद नितिन राणा के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। नितिन राणा का शव किन्नौर जिला के नमगया डोगरी हिमस्खलन से कल बरामद किया गया।
मुख्यमंत्री ने वायु सेना के अधिकारी अमित कुमार की पैरा जम्पिंग के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु पर भी शोक व्यक्त किया। अमित कुमार जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के निवासी थे।
उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा उनके परिवारों को इस अपूरर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों को सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
