• Wed. Apr 22nd, 2026

ग्राम पंचायत माकड़ी मारकंड की प्रधान ने लगाया अधिकारी पर अभ्रद्र व्यवहार करने का आरोप

Byjanadmin

Mar 10, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
ग्राम पंचायत माकड़ी मारकंड की महिला प्रधान तृप्ता कुमारी ने एक सरकारी एंजेसी के परियोजना अधिकारी पर अभ्रद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। जबकि वह इस कार्यालय में लोगों के काम को लेकर गई थी। इस अधिकारी ने उन्हें कार्यालय से बाह र जाने को कह दिया। उन्होंने चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन से इस अधिकारी को यहां से स्थानांतरित किया जाए। व उचित कार्रवाई की जाए। अन्यथा वह एक सप्ताह के बाद कार्यालय के बाहर लोगों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी। वह रविवार को यहां पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। पंचायत प्रधान तृप्ता कुमारी ने कहा कि वह दो तीन पहले एक सरकारी एंजेसी के कार्यालय में पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र के लिए मिलने वाली सोलर लाईटस का पता करने के लिए गई थी। क्योंकि इस एंजेसी द्वारा साथ लगती ग्राम पंचायतों से बीस -बीस सोलर लाईटस के प्रस्ताव मंगवाए गए थे। लेकिन उन्हें इस तरह का कोई पत्र नहीं भेजा गया। उन्होंंने बताया कि जब वह इस अधिकारी के कार्यालय में गई तो उन्होंने पहले उनसे राजनैतिक दल से बारे में पूछा। तो वह एकदम गुस्से में हो गए। व उन्हें कार्यालय से बाहर निकलने के लिए कह दिया। तृप्ता े ने कहा कि वह भी अपनी पंचायत से प्रस्ताव भेजना चाहती हैं। लेकिन इस अधिकारी ने उनकी एक भी नहीं सुनी। और कार्यालय से बाहर निकाल दिया। उन्होंने इस अधिकारी पर भाजपा का एंजेंट होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार द्वारा महिलाओं को सम्मान देने के दावे किए जा रहे हैं। तो दूसरी ओर इस तरह के अधिकारी द्वारा महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। जबकि वह पंचायत प्रतिनिधि के नाते इस कार्यालय गई थी। उन्होंने इस मसले पर प्रदेश सरकार से भी उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *