
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
जिला चिकित्सालय बिलासपुर में सदर विधायक सुभाष ठाकुर द्वारा अटल आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी देते हुए सीएमओ डा. वीके चौधरी और वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डा. सतीश शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत अस्पताल में जन्में नवजात शिशुओं को बेबी किटों का वितरण किया गया। डा. सतीश शर्मा ने बताया कि इस बेबी किट में नवजात की मां के लिए टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, साबुन, वैसलीन, शिशु के लिए कपड़े तौलिया, तेल, नैपकिन, हैंड सेनिटाईजर, शिशु के लिए मच्छरदानी, शिशु के लिए कंबल, मलमल का कपड़ा, दस्ताने और खिलौने आदि शामिल हैं। डा. सतीश शर्मा ने बताया कि नवजात बच्चे और उसकी मां को इन्फेक्शन से बचाने के लिए एहतियात का होना बहुत जरूरी है तथा सरकार की यह पहल जच्चा बच्चा दोनो के लिए कारगर सिद्ध होगी। इस कार्यक्रम में सीएमओ डा. वीके चौधरी, एसएमओ डा. सतीश शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अनुपम शर्मा, डा. परविंद्र सिंह, जगदीश संधु व अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
