• Wed. Apr 22nd, 2026

पोलियो के खात्में के लिए सभी वर्गों को सहयोग अपेक्षित – सुभाष ठाकुर

Byjanadmin

Mar 10, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
पोलियो के खात्में के लिए सभी वर्गों का सहयोग आपेक्षित है ताकि यह बीमारी पुनः पनप कर किसी भी व्यक्ति के जीवन को असहाय न बना पाये। यह बात सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने क्षेत्रीय चिकित्सालय मे पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत करते हुए कही। उन्होने कहा कि पोलियों के खात्में के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसकी सफलता के लिए सभी वर्गों को दायित्व बनता है कि इसमे सार्थक सहयोग करके स्वस्थ सुरक्षित समाज निर्माण में अपना सहयोग अर्पित करें। उन्होने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपना रचनात्मक योगदान दें ताकि कोई भी बच्चा पोलियों की दवाई पीने से वंचित न रह जाए। उन्होने कहा कि सघन पल्स पोलियो अभियान में जो बच्चे किसी कारणवश दवा नही पी पाएगें उन्हें 11 वा 12 मार्च को आशा वर्करज व स्वस्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवाई पीलाने की भी व्यवस्था की गई है। सुभाष ठाकुर ने कहा कि आज आवश्यकता है कि लोगों को पल्स पोलियोे की दवाई की दो बूदों के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होने इस अवसर पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सरकार प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए वचनवद्ध है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीके चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में शत् प्रतिशत पांच साल तक की आयु के 31062 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लक्ष्य को प्राप्त के लिए 275 बूथ स्थापित किये गये है नोडल अधिकारी डा0 परविन्द्र सिंह ने बताया कि जिला के क्षेत्रीय चिकित्सालय, सिविल हाॅस्पीटलों, सामुदायिक स्वास्थ्य, उप स्वास्थ्य केन्द्रों में व्यापक रूप से पांच साल के बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाने के लिए प्रातः से ही आते अभिभावको की आमद दर्शाती है कि प्रत्येक नागरिक इस बीमारी को जड़ से निर्मूल करने के लिए सजग है जो एक बेहतर सन्देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *