
जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि झंडूता के विधायक जे आर कटवाल कांग्रेस के समय हुए कार्यो का फ़ीता काट रहे है।सभी भली भांति जानते है कि वन विभाग का विश्राम गृह मल्होट और माला टिब्बा कलोल दोंनो विश्राम गृह कांग्रेस सरकार की देन है और पिछली सरकार के समय लगभग बन कर तैयार हो गए थे। किंतु विधायक लोकसभा चुनावों को मद्देनजर कांग्रेस सरकार के समय की उपलब्धियों को अपनी उपलब्धि बताने में जुटे हुए हैं।वही झंडूता महाविद्यालय के साइंस ब्लॉक की नोटिफिकेशन भी पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के समय में हुई है।साथ ही बाग छाल पुल भी पूर्व मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह जी की देन है।विधायक केवल अखबारों में बड़े बड़े सब्जबाग जनता को दिखा के गुमराह कर रहे हैं जबकि धरातल पर कुछ भी दिख नही रहा।जबकि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय है और स्वास्थ्य सेवाओं की पोल भी अभी हाल ही में हुई बस दुर्घटना में खुल गई थी।जिस ओर विधायक महोदय कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। केवल कांग्रेस के समय हुए कार्यो का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
