• Wed. Apr 22nd, 2026

ग्रामवासियों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान – राजेन्द्र गर्ग

Byjanadmin

Mar 10, 2019

130 प्रात्र लाभार्थियों को बांटे निशुल्क गैस कुनैक्शन

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
विधायक घुमारवीं राजेंद्र गर्ग ने आज घुमारवीं मे इण्डेन गैस एजेंसी के कार्यालय मे हिमाचल गृहिणी सुविधा के तहत 9 पंचायत के 130 प्रात्र लाभार्थियों को गैस कुनैक्शन वितरित किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को धुएं से होने वाले रोगों से बचाने के लिए आजादी के बाद की सबसे बड़ी योजना उज्जवला योजना के माध्यम से 8 करोड़ परिवारों को निशुल्क गैस सुविधा प्रदान की गई है उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इसी तर्ज पर शेष बचे हुए परिवारों को महिला गृहिणी सुविधा योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल प्रदेश में गृहणी सुविधा योजना के तहत 80 हजार कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं और जिला बिलासपुर मंे लगभग 6 हजार 4 सौ गृहिणीयों को लाभान्वित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार ने देश के लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध करवाने के लिए आयुष्मान भारत योजना आरंभ की है ताकि धन के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर लोग विशेषज्ञ स्वास्थ्य देखभाल सुविधा से वंचित न रह जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसे लोग जो आयुष्मान भारत योजना से छूटें है, उनके लिए राज्य सरकार द्वारा हिम केयर योजना आरंभ की है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को इस योजना के तहत 5 लाख रुपये का बीमा पत्र प्राप्त करने के लिए एक हजार रुपये वार्षिक का योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें केवल 365 रु ही वार्षिक योगदान देना होगा। विधायक राजेन्द्र गर्ग ने घण्ड़ालवीं पंचायत के गांव बाड़ी चैक में ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और अधिक्तर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया बाकी समस्याओं को समाधान हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने समाजिक सुरक्षा पैंशन के तहत 70 वर्ष से उपर की आयु केे वृद्धजनो के लिए बृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियो की पैंशन को अब 13 सौ रुपये से बढ़ा कर 15 सौ रूपये करने तथा 7 सौ पचास रूपये से 8 सौ पचास रुपये करने का प्रवधान बजट में किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत जिन किसानों के पास 2 हैक्टयर तक की भूमि है उन किसानों को 6 हजार रूपए वार्षिक प्रदान किए जाएंगे जिसकी प्रथम किस्त 2 हजार रूपए जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य रोड से बाडी चैक गांव के सम्पर्क मार्ग को पक्का करने व रखरखाव के लिए 5 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने गांव मे तीन पीपल के वृक्षों को टियाला लगाने के लिए एक लाख पचास हजार रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल बाड़ी चैक के लिए 25 हजार रूपये देने की घोषणा की। इसके उपरान्त उन्होंने हटवाड पंचायत में 4 लाख रूपये से बनने वाले महिला मंडल भवन व 3 लाख रूपये से बनने बाले समुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया और बताया कि इन दोनों भवनो का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इन कार्यक्रमों में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, मण्डल मिडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतबान, घण्ड़ालवीं पंचायत प्रधान रमेश चंद ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता आईपीएच रमेश वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *