• Sun. Apr 19th, 2026

यूपी के शोकित और अम्बाला के सोनू की कुश्ती से हुआ नलवाड़ी छिंज का आगाज

Byjanadmin

Mar 20, 2019

कुश्ती प्रतियोगिता में पुरूष, हिम कुमार और महिला वर्ग की कुश्तियां रहेगीं आर्कषण का केन्द्र

जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्य स्तरीय नलवाडी मेला 2019 दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ आईजी पुलिस सैंटर जोन मंडी वेणु गोपाल ने विधिवत पूजा अर्चना और पारंपरिक रस्मो के साथ आरम्भ किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं संयोजक कुश्ती उप समिति राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नलवाड़ी मेले में कुश्तियों का आयोजन 20 मार्च से 23 मार्च तक प्रतिदिन 1 से 5ः30 बजे तक लूहणू स्टेडियम के कुश्ती अखाड़ा में किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष दंगल प्रतियोगिता में नामी-गिरामी पहलवानों को आंमत्रित किया गया है इनमें राष्ट्रीय और अन्र्तराष्ट्रीय स्तर के पहलवान मेले के दौरान अपने-अपने दांव पेच दिखाएंगें।
उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की कुश्ती विजेता को 1 लाख 1 हजार रूपए, उपविजेता को 75 हजार रूपए, तृतीय विजेता को 31 हजार रूपए और चतुर्थ विजेता को 25 हजार रूपए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि हिम कुमार की कुश्ती में प्रथम विजेता को 51 हजार रूप्ए, उपविजेता को 31 हजार रूपए तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले को 21 हजार तथा चैथे स्थान पर रहने वाले को 15 हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिला पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 50 हजार 5 सौ रूपए, उपविजेता को 37 हजार 5 सौ तथा तृतीय विजेता को 15 हजार 5 सौ और चतुर्थ विजेता को 12 हजार 5 सौ रूपए नकद पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। उन्होनें कहा कि सामान्य वर्ग, पुरूष व हिम कुमार की फाईनल स्पर्धा 23 मार्च को आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर पुरूष पहलवानों ने अपनी आरम्भिक दंगल प्रतियोगिता में यूपी के शोकित और अम्बाला के सोनू की कुश्ती से चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आगाज़ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *