• Sun. Apr 19th, 2026

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमालयन रूटस बैंड मचाएगा धूम- विवेक भाटिया

Byjanadmin

Mar 20, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
राज्य स्तरीय नलवाड़ी की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमालयन रूटस बैंड मचाएगा धूम। यह जानकारी राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला अध्यक्ष एवं उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी। उन्होंने कहा कि दूसरी सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रमों में विविधापूर्वक रंग भरने के लिए साहर फोक फयूजन बैंड और असिमित बैंड के अलावा अभिज्ञा फोक फयूजन बैड लोगों को अपनी प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि दूसरी संध्या को आने वाले वषों में यादगार संध्या के रूप में पहचान दिलाने के लिए विशाल रूद्रा बैंड चंडीगढ़ के कलाकार भी लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में मंथन दा बैंड बिलासपुर के अतिरिक्त स्थानीय लोक कलाकारों की श्रेणी में डा0 लैहरू राम सांख्यान, रविन्द्र कुमार, सुनील कुमार, मिस रंजना, अभय सुर्य ग्रुप, सुनीत कटवाल, गंगा देवी म्युजिकल गु्रप अपनी प्रस्तुततियां देंगे। उन्होंने बताया कि लोक नृत्यों की श्रेणी में लक्ष्मी देवी एंड डांस ग्रुप बिलासपुरी पारम्परिक लोक नृत्यों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *