• Fri. Apr 17th, 2026

बिलासपुर में नए व पुराने क्रिकेटरों ने अनुराग ठाकुर का किया भव्य स्वागत

Byjanadmin

Apr 2, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर नगर के नगर परिषद प्रांगण में भाजपा से लोकसभा के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर के कार्यक्रम से पूर्व कालेज चौक पर बिलासपुर के नए व पुराने क्रिकेटरों ने उनका भव्य स्वागत किया। तय कार्यक्रम से काफी लेट पहुंचे अनुराग ठाकुर के दीदार के लिए क्रिकेटर नेशनल हाइवे पर हाथों में हार लिए खड़े रहे। बिलासपुर क्रिकेट सचिव विशाल जगोता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब दो सौ क्रिकेटरों ने भाग लिया। अनुराग ठाकुर के आते ही सभी ने उनका हार पहनाकर स्वागत किया तथा आल द बैस्ट कहा। वहीं विशाल जगोता ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक था। जिसमें हर दल व उम्र के क्रिकेट प्रेमियों, खिलाड़ियों ही नहीं अपितु अन्य खेलों से जुड़े वरिष्ठ खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। इस सादे समारोह में भाग लेने के लिए बिलासपुर जिले के कोने-कोने से युवा बिलासपुर पहुंचे थे जबकि लुहणु क्रिकेट मैदान में चल रही अकादमी के बच्चों ने भी इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। युवा क्रिकेटरों ने अनुराग सिंह ठाकुर के साथ सेल्फी भी ली। इस कार्यक्रम में सतीश शर्मा, सरित शर्मा, आरके रघु, आशीष कपिल, शुभम, मनोहर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *