• Tue. Apr 21st, 2026

चुनावों से पहले झूठे वायदे कर बाद में मुकरने वाली पार्टी है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

Byjanadmin

Apr 2, 2019

कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र पर सांसद ने ली चुटकी


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर

कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हमीरपुर के भोरंज में महिला मोर्चा के सम्मेलन के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने चुनावी घोषणा पत्र पर चुटकी ली है और कहा कि कांग्रेस हर बार झूठे बायदे जनता से करती है फिर मुकर जाती है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के लोग केवल वायदे करते है और लूटते है और हिमाचल जैसे राज्य को कर्जें में डूबाते है।

अनुराग ठाकुरने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को वापिस नहीं लाना चाहती और पिछली बार कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी लेकिन इस बार इतनी भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब देश पर आंतकी हमलों के बाद मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो आतंकवादी भाग गए वहीं अब देश मे चुनाव आए है तो राहुल गांधी अमेठी छोड कर भाग गए है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने केवल आज दिन तक वायदे ही किए है और कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब देश ने कांग्रेस से मुक्ति पाई है और अब जनता कांग्रेस को कतई पंसद नहीं करती है। कांग्रेस की पांच पीढ़ियाँ ग़रीबी हटाओ का नारा लगाती रही, लेकिन उनके राज मे गरीबी तो मिटी नहीं बल्कि गरीब मिट गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *