• Sat. Apr 18th, 2026

मुकेश अग्निहोत्री क्षेत्रवाद का काला चश्मा उतारें : रणधीर शर्मा

Byjanadmin

Apr 29, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस विधायक मुकेश अग्निहोत्री को क्षेत्रवाद का काला चश्मा उतार कर दुनिया देखने की सलाह दी है। कांग्रेस ने हमेशा क्षेत्रवाद की राजनीति करके विकास की दौड़ में हिमाचल को पिछड़ा बना दिया। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा सरकार समूचे प्रदेश में समग्र विकास पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता में आते ही स्पष्ट कर दिया था कि क्षेत्रवाद की कांग्रेसी राजनीति से ठीक उलट वे पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराएंगे। रणधीर शर्मा ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस की उस तंग सोच को नहीं छोड़ पा रहे है जिसके अंतर्गत प्रदेश को जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटा जाता रहा है। कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही, उसने ऊपरी और निचले क्षेत्रों के लोगों को आपस में लड़ाने की साज़िशें की। कांग्रेस की राजनीति अंग्रेजों की “बांटों और राज करो“ की तरह है। जबकि हिमाचल के लोग इस तरह की संकीणं मानसिकता में विश्वास नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री जयराम ठाकुर सरकार पर निचले क्षेत्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हैं। तो दूसरी तरफ कांग्रेस के कुछ अन्य नेता प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं। इसी से साफ हो जाता है कि न तो सरकार निचले क्षेत्रों के साथ भेदभाव कर रही है और न ही ऊपरी इलाकों के साथ। पिछले सवा साल से जयराम ठाकुर सरकार पूरी इमानदारी से समूचे प्रदेश को एक इकाई मानकर काम कर रही है। रणधीर शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने पिछले सवा साल में पूरे प्रदेश का दौरा करके स्वंय हालात का जायजा लिया है। वे स्थानिय विधायकों और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों से विकास के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। जब भी कहीं कोई आवश्यकता होती है वे स्वंय हस्तक्षेप करते है। उन्होंन कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत पड़ चुकी है। उन्हें भाजपा सरकार के विकास कार्य इसलिए नहीं दिखते हैं क्यांेकि उन्होंने ओछी राजनीति का काला चश्मा लगा रखा है। उन्होंने सलाह दी की वे काला चश्मा उतार कर देखेंगे तो क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर किए गए विकास कार्य भी दिखाई पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *