• Thu. Apr 16th, 2026

पिछड़े वर्ग से प्रधानमंत्री बनना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं : जयराम ठाकुर

Byjanadmin

Apr 30, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति का सवाल उठाकर देश के करोड़ों पिछड़ों, दलितों और कमज़ोर वर्ग के लोगों का अपमान कर रही है। उसे एक गरीब एवं पिछड़े वर्ग के नेता का प्रधानमंत्री बनना रास नहीं आ रहा है। कांग्रेस खानदानी सामंतवाद की पार्टी है जिसमें दलितों और पिछड़े वर्गां को नेतृत्व सौंपने की परम्परा ही नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में हार सामने देखकर कांग्रेस के नेता हताशा में जातिवाद का ज़हर उड़ेल रही है ताकि समाज में टकराव पैदा हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दृढ़ विश्वास है कि एक ही खानदान का व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है। नकली गांधी परिवार न तो पार्टी के भीतर लोकतंत्र को मानता है और न ही संवैधानिक पदों पर। उन्होंने कहा कि नेरन्द्र मोदी एक पिछड़ी जाति के गरीब परिवार में जन्म लेकर भाजपा के उच्च पदों पर और फिर प्रधानमंत्री पद तक इसलिए पहुंच गए क्यांेकि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है। वह एक बड़े खानदान की नहीं बल्कि देश के आम लोगों की पार्टी है। इसीलिए पिछले लोकसभा चुनावों में जनता ने जात-पांत का भेद भुलाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भारी जनसमर्थन दिया था। कांग्रेस को फिर वही इतिहास दोहराने का खतरा सता रहा है। उसे बर्दाश्त नहीं हो रहा कि पिछड़ी जाति का कोई व्यक्ति दोबारा प्रधानमंत्री कैसे बन सकता है।जयराम ठाकुर ने कहा कि देेश में अब तक हुए मतदान से कांग्रेस को चुनाव नतीजों का आभास हो चुका है। देशभर में नरेन्द्र मोदी के नाम की गूंज है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अमेठी लोकसभा सीट से पलायन कर केरल की ऐसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां हिंदू अल्पमत में है। वाराणसी से नरेन्द्र के मुकाबले प्रियंका गांधी को उतारने से भी ऐन मौके पर राहुल गांधी ने इंकार कर दिया। भाजपा की भारी जीत के स्पष्ट संकेत मिलने के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की जाति पर सवाल उठाकर आखिरी तीर छोड़ा है जो उसके राजनीतिक ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को सलाह दी कि वे सांमतवाद और जातिवाद का ज़हर घोलने के बजाय समाज के दबे-कुचले लोगों के अधिकारों पर ध्यान दें और कांग्रेस के भीतर उन्हें उचित स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *