• Thu. Apr 10th, 2025

करंट की चपेट में आने से 30 साल की विवाहिता की मृत्यु

Byjanadmin

Jul 10, 2019


जनवक्ता डेस्क, बिलासपुर
बिलासपुर जिला के बरमाणा क्षेत्र के तहत आने वाले धार-टटोह गांव में करंट की चपेट में आने से 30 साल की विवाहिता की मृत्यु हो गई है। बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि महिला को जिला अस्पताल भी लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने महिला का मृत घोषित कर दिया। महिला का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार धार-टटोह गांव की रहने वाली निशा देवी
(30) पत्नी कुलदीप सां यान रोजाना की तरह गौशाला में घास काटने वाली मशीन से घाट काट रही थी। अचानक ही सुबह साढ़े नौ बजे महिला को मशीन से जोरदार झटका लगा। जिससे वह बेसुध हो जमीन पर गिर गई। हादसे का पता चलते ही मौके पर ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। जहां से महिला को पंजगाई अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने इसे बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। महिला के दो बच्चों में बेटा आठ साल का है, जबकि बेटी छह साल की है। महिला का पति बद्दी स्थित प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता है। घटना की सूचना मिलते ही महिला का पति भी घर पहुंच गया था। गांव में मातम का माहौल है। महिला का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *