• Sat. May 2nd, 2026

सच्ची सरकार का सच्चा बजट : आलोक

Byjanadmin

Mar 5, 2020


महासमुंद। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सच्ची सरकार ने जो वायदा किया उसे पूरा किया है। चन्द्राकर ने बजट को जनहितैषी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छग की ढाई करोड़ जनता के भरोसे का बजट प्रस्तुत किया है, किसानों का अंतर की राशि, शिक्षाकर्मियों का संविलियन जो कहा सो किया और छग के सभी लोगों को भूपेश पर भरोसा है। चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार ने कुल बजट 1 लाख 7 हज़ार करोड़ का बजट पेश किया है। चंद्राकर ने कहा है कि पूरे देश में मंदी है मगर छत्तीसगढ़ में ग्रोथ दर्ज किया जा रहा है, प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय में 6प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020-21 के लिए कोई नया कर प्रस्तावित नहीं है। आलोक ने बजट को पूर्णत: जन कल्याण को समर्पित बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *