• Tue. Nov 3rd, 2026

राज्य में आप की सरकार बनी तो सभी स्टिंग और घोटालों की जांच कराई जाएगीः सिसौदिया

ByJanwaqta Live

Dec 12, 2020

हल्द्वानी:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हल्द्वानी में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों को चुनौती देते हुए 2022 विस चुनाव में आप की सरकार बनने का दावा किया। सिसौदिया ने कहा कि आप की सरकार प्रदेश में हुए स्टिंग और घोटालों की जांच कराएगी।
शनिवार को निजी दौरे पर आए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने कैंची धाम में बाबा नीब करौली के दर्शन के बाद हल्द्वानी में देवभूमि की बात मनीष के साथ जनसंवाद में पार्टी का विकास का एजेंडा स्पष्ट किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि 20 सालों में उत्तराखंड की जनता ने दो पार्टियों को मौका दिया, लेकिन उन्हें घोटाले और स्टिंग के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दोनों के स्टिंग सामने आए हैं। ऐसे में वे एक दूसरे के खिलाफ जांच कैसे करेंगे। सिसौदिया ने कहा कि स्टिंग वाले मुख्यमंत्री शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कैसे काम कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता आप की ओर काफी उम्मीद लगाकर देख रही है। आप की सरकार बनी तो अभी तक सामने आए सभी स्टिंग और घोटालों की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *