• Wed. Jan 21st, 2026

आगामी विस चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

ByJanwaqta Live

Nov 30, 2020

विकासनगर,: कांग्रेस की राहुल प्रियंका गांधी सेना की कालसी में बैठक आयोजित हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। जिला महासचिव भास्कर चुग ने कार्यकर्ताओं से आगामी विस चुनाव में जुटने का आह्वान भी किया।
बैठक में राहुल प्रियंका गांधी सेना कार्यकर्ताटों के साथ युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव भास्कर चुग ने एकजुटता पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। बिना कार्यकर्ताओं के किसी भी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। ऐसे में हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने का काम करना है। भाजपा सरकार लगातार किसानों का शोषण कर रही है। कृषि कानून के रूप में किसानों पर यह कानून थोप दिया गया है। बैठक में वीरेन्द्र सिंह, महेन्द्र मित्तल, अफजल बेग, अजीम डोगरा, अशोक जांगडा, अमिताभ, साजन खान, राजेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, सोहल जाफरी, सुरेश कुमार, शाहनवाज, सुनील कुमार, प्रतीक कुमार, दीपक तोकर, सोनिया, बबीता, शमशेर, बंटी, गर्वित, आशीष, रियाज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *