नईदिल्ली: भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग के साथ सरकार के सर्वांगीण दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ, टीकाकरण महामारी से लडऩे के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण की उदार और त्वरित रणनीति एक मई से लागू की गयी है। 28 अप्रैल से नये पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। संभावित लाभार्थी सीधा कोविन पोर्टल पर या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए पंजीकरण करा सकते हैं।
भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 17.56करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 16,83,78,796 खुराक हैं।
अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 72 लाख से अधिक खुराक उपलब्ध हैं। नकारात्मक संतुलन वाले राज्य टीके की आपूर्ति से ज्यादा उपभोग (अपव्यय सहित)दर्शा रहे हैं क्योंकि उन्होंने सशस्त्र बलों को आपूर्ति किए गए टीके को शामिल नहीं किया है। इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 46 लाख से अधिक खुराक दी जाएंगी।
केन्द्र ने राज्यों को अब तक कोविड वैक्सीन की 17 करोड़ 56 लाख से अधिक डोज नि:शुल्क उपलब्ध कराईं
