• Thu. Mar 12th, 2026

ब्रेकअप की खबरों के बीच Kiara ने सिद्धार्थ संग शेयर की तस्वीर

ByJanwaqta Live

Apr 27, 2022
ब्रेकअप की खबरों के बीच Kiara ने सिद्धार्थ संग शेयर की तस्वीर

Bollywood: Kiara आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेकअप की खबरें आजकल चर्चाओं में बनी हुई है और दोनों के ब्रेकअप के किस्से तेजी से सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं। हालाँकि इन खबरों के बीच कियारा आडवाणी का एक पोस्ट सामने आया है और इस पोस्ट को देखकर एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश हो गए हैं। जी दरअसल, कियारा ने फिल्म शेरशाह को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं।

 

 

जी दरअसल Kiara ने अपने इंस्टा अकाउंट से धर्मा प्रोडक्शन का पोस्ट री-पोस्ट कर शेरशाह से जुड़ी खास खबर साझा की है। इस पोस्ट में कहा गया है कि- ये फिल्म बेस्ट वेब फिल्म (हिंदी) के तौर पर सेलेक्ट की गई है। फिल्म शेरशाह हिट लिस्ट ओटीटी अवॉर्ड्स में शुमार हो चुकी है। दूसरी तरफ कियारा को बेस्ट फीमेल एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। जी हाँ और इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा बेस्ट मेल एक्टर अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं।

 

 

आप सभी देख सकते हैं Kiara ने अपनी इंस्टा स्टोरी सेक्शन से दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें एक तस्वीर में सिद्धार्थ कियारा दिखाई दे रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में कियारा का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड नजर आ रहा है। आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोडियों में से एक बन चुकी है। जी दरअसल फिल्म शेरशाह में इन दोनों को साथ में बेहद पसंद किया गया था, हालाँकि बीते कुछ दिनों से इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को परेशान किया हुआ है और वह यही दुआएं कर रहे हैं कि ये खबरें सच न हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *