• Thu. Mar 12th, 2026

फैन को बेहोश होता देख Tiger Shroff ने लगा लिया गले, वीडियो वायरल

ByJanwaqta Live

Apr 27, 2022
फैन को बेहोश होता देख Tiger Shroff ने लगा लिया गले, वीडियो वायरल

Bollywood: बॉलीवुड में अपनी हीरोपंती से सभी का दिल जीतने वाले Tiger Shroff इन दिनों फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर सुखिऱ्यों में है. यह फिल्म ईद पर धमाका करने को तैयार हैं। जी हाँ और इसी के चलते अभिनेता फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं। अब हाल ही में उन्हें और तारा सुतारिया को साथ एक कार्यक्रम में देखा गया था, हालाँकि इस इवेंट की लाइमलाइट टाइगर की एक फैन ले गई. जी दरअसल यह वह फैन है जो स्टेज पर टाइगर को देखकर लगभग बेहोश ही हो गईं।अब उसी दौरान का वीडियो सुखिऱ्यों में है.

आप देख सकते हैं इस वीडियो में टाइगर ने फैन को पास बुलाकर गले लगाया। अब इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी दरअसल Tiger Shroff इन दिनों जोर शोर से हीरोपंती 2 के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह वीडियो हाल ही में हुए इवेंट का है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में भीड़ के बीच में टाइगर श्रॉफ की फीमेल फैन बेहोशी जैसी हालत में खड़ी है और उसके आसपास कुछ बाउंसर्स नजर आ रही हैं। वहीँ उसके बाद सब उस फैन को पानी पिलाने की कोशिश करती दिख रही हैं, लेकिन फैन सिर्फ टाइगर से एक बार मिलने की डिमांड करती है।

 

वहीँ इसके बाद उस फैन को फिल्म से जुड़े क्रू और बाउंसर्स स्टेज तक टाइगर श्रॉफ के पास लेकर जाते हैं। इस दौरान Tiger Shroff उन्हें देखते हैं गले से लगा लेते हैं और कुछ बातें करते हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान टाइगर के इस वीडियों को देखकर पब्लिक तालियां बजाने लगती है. इस समय सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हंगामा मचा दिया है. वैसे अगर हीरोपंती 2 की बात करें तो फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *