• Sun. Jan 25th, 2026

बुधवार को Morning दो घंटे दून का बाजार बंद रखने का आह्वान

ByJanwaqta Live

Aug 20, 2024

देहरादून । बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारांे के खिलाफ बुधवार को प्रदेश की राजधानी दून का बाजार Morning दो घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। इस बंद का आहवान दून उघोग व्यापार मंडल की आम सभा में सर्वसम्मति से हुआ है। आयोजित बैठक में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश जताया गया है।
दून उघोग व्यापार मंडल की आम सभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ है कि व्यापार मंडल बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचारों की भर्त्सना करता है और इन अत्याचारों के विरोध में सर्व समाज द्वारा आयोजित आक्रोश रैली का समर्थन करता है। और इसी आक्रोश रैली के समर्थन में बुधवार को Morning 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दून का बाजार बंद रहेगा। दून उघोग व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वह इस रैली में प्रतिभाग करें और बुधवार को Morning 10 बजे से 12 बजे तक अपनी दुकानेें बंद रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *