• Thu. Mar 12th, 2026

मसूरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व

ByJanwaqta Live

Mar 5, 2026

मसूरी,। पर्यटन नगरी में होली का पर्व पूरे उल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया व गले मिलकर होली की शुभकामनाए दी। वहीं मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने शहीद भगत सिंह चौक पर पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों के साथ होली का पर्व मनाया। इस मौके पर मटकी फोडी गयी व विजेता टीम को पुरस्कार दिए गये।
पर्यटन नगरी मसूरी में होली का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही होली खेलने वाले गली मुहल्लों में जाकर एक दूसरे को गुलाल लगा व गले मिल कर होली की शुभकामनाए देते रहे। वहीं घरों में आये मेहमानों को होली के पर्व पर बनने वाले विशेष पकवान गुजिया, मठरी, दही भल्ले आदि खिलाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर होली खेलने वालों ने जमकर नृत्य किया व एक दूसरे को होली की शुभमाकनाए दी। पूरे शहर में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मसूरी घूमने आये पर्यटको ने होटलों में होली का पर्व मनाया वही मालरोड पर आकर स्थानीय लोगो के साथ जमकर होली खेली व एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। शहीद भगत सिंह चौक पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने होली के पर्व पर विशेष आयोजन किया व मटकी फोडने का कार्यक्रम किया। इस मौके पर डीजे की धुन पर पर्यटकों व स्थानीय लोगो ने जमकर नृत्य किया व पटकी फोडने के लिए अपने ग्रुपें के माध्यम से प्रयास किया। अंत में जिस गु्रप ने होली के पर्व पर आयोजित मटकी फोडी उसे नकद इनाम दिया गया। वही इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमें लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल एवं व्यापार संध के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी को होली की बधाई दी व कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति का सबसे खूबसूरत पर्व है जिसमे लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को गुलाल लगाते है व गिले शिकवे दूर कर गले मिलते है तथा एक दूसरे को पर्व की बधाई देते है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सौहार्द का पर्व है जिसमें लोग रंगो की होली खेल अपने आपसी मतभेद को भुलाते है। इस मौके पर बडी संख्या में मसूरी घूमने आये पर्यटके ने भी होली का पर्व आम जनता के साथ मनाया। वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल ने भी होली पर्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी व जमकर होली खेली साथ ही भाजयुमों मसूरी मंडल के अध्यक्ष सचिन पंवार ने अपने आवास पर होली कार्यक्रम रखा जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों ने जमकर होली खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *