देहरादून,। बजाज फिनसर्व ने आज अपने डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स के भव्य समापन की घोषणा की, जिसका फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में दिग्गज संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की उपस्थिति में ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ का खिताब दिया जाएगा। पिछले छह महीनों में, बजाज धुनिवर्स म्यूजिक डिस्कवरी के लिए एक विश्वसनीय, टेक्नोलॉजी-आधारित माध्यम के रूप में उभरा है, जिसने 60,000 से अधिक प्रतिभागियों, मेट्रो शहरों से लेकर दूरस्थ क्षेत्रों तक के प्रतिभागियों को ऑडियो और वीडियो सबमिशन के माध्यम से ऑडिशन देने और शंकर-एहसान-लॉय द्वारा खोजे जाने का अवसर प्रदान किया। ग्रैंड फिनाले में दस फाइनलिस्ट और एक वाइल्ड-कार्ड प्रतिभागी द्वारा लाइव प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिन्हें शंकर-एहसान-लॉय द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया है। विजेता को शंकर-एहसान-लॉय के साथ मिलकर बजाज की सॉनिक आइडेंटिटी का सह-निर्माण करने और ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ एक स्वतंत्र एल्बम बनाने का अवसर दिया जाएगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रेसिडेंट मानव मियानवाल ने कहा, “हमारे लिए यह जरूरी है कि हम ऐसे प्लेटफॉर्म्स में निवेश करें, जो संभावनाओं को पहचानें और नए रोल मॉडल तैयार करें। हम परफॉर्मिंग आर्ट्स, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में निवेश करना जारी रखे हुए हैं, और बजाज धुनिवर्स हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं में से एक है। पहले वर्ष में मिली प्रतिक्रिया हमें इसे दूसरे वर्ष में और बड़ा और बेहतर बनाने का विश्वास और प्रोत्साहन देती है।”
