• Sun. Mar 29th, 2026

इंडियाफर्स्ट लाइफ ने देहरादून में प्रारंभ की एजेंसी शाखा

ByJanwaqta Live

Mar 26, 2026

देहरादून,। इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (इंडियाफर्स्ट लाइफ) ने उत्तराखंड राज्य के देहरादून शहर में अपनी एजेंसी शाखा के शुभारंभ की घोषणा की। एजेंसी निर्माण 2.0 के तहत किया गया यह एक रणनीतिक विस्तार है। इससे कंपनी की शहर में उपस्थिति मजबूत होगी। ग्राहकों को व्यापक जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराएगा।
इंडियाफर्स्ट लाइफ के चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर (एजेंसी एंड अलायंस) सुमीत साहनी ने कहा, “देहरादून में नई एजेंसी शाखा के साथ उत्तराखंड में इंडियाफर्स्ट लाइफ की मौजूदगी को मजबूत करते हुए हमें खुशी हो रही है। यह विस्तार हमारी üएजेंसी निर्माण रणनीति के अनुरूप है। यह देश के तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में भरोसेमंद जीवन बीमा समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। बढ़ती आय और मजबूत आर्थिक गति के चलते उत्तराखंड में उल्लेखनीय विकास की संभावनाएं हैं। हमारी विस्तारित उपस्थिति से रोजगार के सार्थक अवसर भी सृजित होंगे। यहां हमारी टीमें विशेष रूप से बीमा की कम सेवा वाले ग्राहकों तक मजबूत वित्तीय सुरक्षा पहुंचाने के लिए काम करेंगी।” उत्तराखंड में एजेंसी वितरण तेजी से बढ़ रहा है। साल-दर-साल 438 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह देश में सबसे अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *