• Fri. May 29th, 2026

मसूरी का व्यस्ततम मोतीलाल नेहरू मार्ग खस्ता हालत में

ByJanwaqta Live

May 28, 2026

मसूरी,। पर्यटन नगरी मसूरी के व्यस्त मोतीलाल नेहरू मार्ग की खराब हालत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई गई यह सड़क कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ गई है स्थानीय लोगों ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीडब्ल्यूडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोतीलाल नेहरू मार्ग को बने कुछ ही समय हुआ है लेकिन लाइब्रेरी से करीब दो सौ मीटर आगे सडक क्षतिग्रस्त हो गयी। जिस पर लोगों ने विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाये। इस बीच मंत्री गणेश जोशी ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया व विभागीय अधिकारियों को सडक की मरम्मत करने के निर्देश दिए जिस पर लोनिवि ने कार्य तो शुरू किया लेकिन अधूरा छोड दिया। कुछ हिस्से में टाइलें लगायी गयी व बाकी करीब सौ मीटर हिस्सा छोड दिया। व रोड से निकाला गया मलवा रोड के किनारे छोड दिया जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा पैदा हो यगा है जबकि यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त मार्ग है जिस पर सीजन के दौरान वाहनों का बडा दबाव रहता है व इस क्षेत्र में कई स्कूल है। रोड को अधूरा छोडने व मलवा पडा होने के कारण वहां पर आये दिन वाहन फंस रहे है व स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में देरी हो रही है। वहीं यहां पर सीवर का पानी भी बहता रहता है। आश्चर्य की बात है कि जहां पर रोड को खोदा गया वह करीब सौ मीटर का पैच है जिस पर एक रात में ही डामरी करण हो सकता है लेकिन लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण रोड को खोद कर छोड दिया गया है जिससे वहां पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि गत छह माह से रोड की मरम्मत की मांग की जा रही है लेकिन विभाग की अनदेखी किसी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *