• Fri. May 29th, 2026

मस्जिदों में अता की गई ईद की नमाज

ByJanwaqta Live

May 28, 2026

मसूरी,। मसूरी में ईद का पर्व धार्मिक मान्यताओं के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गई वहीं सभी मस्जिदों में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए ताकि ईद का पर्व शांति व सौहार्द के साथ मनाया जा सके। इस मौके पर अन्य धर्मावलंबियों ने मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी। वहीं मस्जिदों में नमाज अता करने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की वधाई दी। नमाज अता करने के बाद घरों में बकरों की कुर्बानी दी गयी व मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसे गये। मसूरी में लंढौर, कुलड़ी, लाइब्रेरी, धोबीघाट आदि मस्जिदों में ईद की नमाज अता की गयी इस दौरान मस्जिदों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *