• Tue. Jun 2nd, 2026

बदरी-केदार धाम पहंुचने वाले यात्रियों का आंकड़ा पहंुचा 17.51 पार

ByJanwaqta Live

Jun 1, 2026

देहरादून,। चारधाम यात्रा चरम पर है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि 30 मई तक दोनों धामों में कुल 17.51 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इनमें 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम तथा 7.51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ धाम में दर्शन किए हैं।
हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। शासन, प्रशासन और विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे यात्रा सरल और सुविधाजनक बनी हुई है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने हाल ही में 29 और 30 मई को केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने बताया कि अब तक कुल 17,51,780 श्रद्धालु दोनों धामों में दर्शन कर चुके हैं। इनमें 10,00,497 श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम और 7,51,283 श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की है। उन्होंने इसे इस वर्ष की यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।द्विवेदी ने कहा कि बेहतर प्रबंधन, प्रभावी समन्वय और सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण यात्रा लगातार सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा खराब मौसम की स्थिति में निर्धारित पड़ावों पर रुककर ही आगे की यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *