• Sat. Jan 31st, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा दिवाली का त्योहार विजयपुर में मनाएंगे

Byjanadmin

Nov 4, 2018

सोमवार शाम के बाद अगले 3 दिन तक वह अपने घर में ही रहेंगे

9 नवंबर को केंद्रीय मंत्री वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे

\

जनवक्ता डेस्क बिलासपुर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा इस साल भी दिवाली का त्योहार विजयपुर स्थित अपने घर में ही मनाएंगे। ‘दीप मिलन’ कार्यक्रम के माध्यम से इस त्योहार की खुशियां अपने पुराने साथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाने के लिए नड्डा सोमवार शाम बिलासपुर पहंुच जाएंगे। उसके बाद अगले 3 दिन तक वह अपने घर में ही रहेंगे। इस दौरान वह कुछ अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। 9 नवंबर को केंद्रीय मंत्री वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


स्वास्थ्य जैसे बड़े और महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी और व्यस्तता के बावजूद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कुछ खास मौकों पर अपने गृह जिला बिलासपुर में पहंुच ते रहे हैं। भाजपा हाईकमान ने उन्हें तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी भी नियुक्त किया है। इसके चलते उनकी व्यस्तता और अधिक बढ़ गई है। इसके बावजूद गत अक्टूबर माह में नड्डा हर साल की तरह शहर के धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। अब वह दिवाली पर्व के चलते घर आ रहे हैं। तीन सप्ताह से भी कम समय के भीतर अपने गृह जिला का यह उनका दूसरा दौरा होगा।
जिला भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 5 नवंबर को शाम के समय बिलासपुर पहंुचेंगे। उनकी धर्मपत्नी डाॅ. मल्लिका नड्डा भी उनके साथ होंगी। 6 से 8 नवंबर तक केंद्रीय मंत्री बिलासपुर में ही रहेंगे। इस दौरान वह विजयपुर स्थित अपने आवास में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और अन्य लोगों के साथ दिवाली पर ‘दीप मिलन’ कार्यक्रम के साथ ही कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। 9 नवंबर को जेपी नड्डा सुबह 11 बजे बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *