• Sat. Apr 25th, 2026

रैल में छठा जन मंच कार्यक्रम आयोजित

Byjanadmin

Nov 4, 2018

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने सुनीं जन समस्याएं

आईपीएच के अधिकारी पेयजल समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर करें हल

गृहिणी सुविधा योजना के तहत 40 महिलाओं को वितरित किए निशुल्क गैस कुनैक्शन

जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोकता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि जन मंच कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य आम जनमानस की समस्याओं को त्वरित रूप से उनके घर द्वार पर हल करना है। प्रदेश के प्रत्येक जिला में महीने के पहले रविवार को जन मंच कार्यक्रम का आयोजन कर चयनित पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जा रहा है। वह रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के प्रांगण में आयोजित छठे जनमंच कार्यक्रम के अवसर पर लोगों की समस्याओं को सुनने तथा उनका मौके पर समाधान करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनमंच कार्यक्रम में उन्होंने नादौन विधानसभा क्षेत्र की 13 पंचायतों रैल, जोल सप्पड़, रंगस, फस्टे, कंडरोला, प्लासी, बड़ा, चोडू , सपड़ोह, बलडूहक, दंगड़ी, नौहंगी तथा भूंपल के 500 से भी अधिक लोगों की बिजली, पानी, सड़क,स्वास्थ्य, भू राजस्व तथा अन्य विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना तथा प्री जन मंच में प्राप्त सभी 32 शिकायतों का मौके पर निपटारा गया। उन्होंने जन मंच कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई 45 विभिन्न प्रकार की शिकायतों के 10 दिन के भीतर निपटारे के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। जन मंच के दौरान लोगों से विभिन्न प्रकार की मांगों को लेकर 161 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें समबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लागों की पेयजल को लेकर अधिक समस्याएं हैं इसलिए आईपीएच के अधिकारी स्वयं फील्ड में जाएं तथा लोगों की पेयजल समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।
इस अवसर पर किशन कपूर ने हिमाल प्रदेश गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत नादौन क्षेत्र की चार पंचायतों रंगस, बूणी, जोल सप्पड़ तथा बलडूहक की 40 महिलाओं को निशुल्क गैस कुनैक् शन भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान व प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इस दिशा में नए कार्यक्रमों तथा योजनाओं को कार्यन्वित कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की गई्र है जिसके अंतर्गत के पात्र महिलाओं को निशुल्क गैस कुनैक् शन वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां महिलाओं को चूल्हें के धुएं तथा लक्ड़ी एकत्रित करने से निजात मिलेगी वहीं वह स्वस्थ तथा नीरोग रहकर अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन- पोषण कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि जनमंच के आयोजन से लोगों की अधिकतर समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित हुआ है तथा लोगों की सरकार तथा प्रशासन की कार्य प्रणाली के प्रति विश्वसनियता भी बढ़ी है। घर द्वार पर जनमंच कार्यक्रम के आयोजन से गरीब – मजदूर लोगों के धन तथा समय की भी बचत हो रही है।
जनमंच के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क मैडीकल चैक अप कैंप का भी आयोजन किया गया जिसमें आंख, कान, दांत, शूगर की बीमारी से ग्रस्त 110 लोगों की जांच की गई तथा उन्हें निशुल्क दवाईयां भी दी गई। 10 लोगों के शूगर टैस्ट भी किए गए। इसी प्रकार आयुर्वेदिक विभाग की ओर से लगाए गए निशुल्क कैंप में भी चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, जोड़ों की दर्द, खांसी, जुकाम तथा अन्य रोगों से ग्रस्त 85 लोगों की जांच की गई तथा निशुल्क दवाईयां भी प्रदान की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उद्यान विभाग तथा उद्योग विभाग द्वारा भी लोगों को उनके विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वयं सहायता समूहों ने भी जम मंच के दौरान विभिन्न प्रकार के स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए उत्पादों के सटाल लगाए थे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्रिहोत्री, एपीएम के अध्यक्ष अजय शर्मा,उपायुक्त डा0 ऋचा वर्मा0 एसपी रमन कुमार मीणा, एडीसी रत्न गौतम, एसी टू डीसी अनुपम ठाकुर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए डा0 सुनील चंदेल, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *